छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, रायपुर से बस्तर तक झमाझम बारिश की चेतावनी

रायपुर.

साइक्लोन मुरासु के प्रभाव से छत्तीसगढ़ का मौसम बिगड़ गया है. राजधानी रायपुर में मंगलवार को दिन में बादल छाए रहे और शाम को झमाझम बारिश हुई. वहीं बस्तर में भी दिनभर रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही. इससे त्योहारी सीजन में खरीददारी भी प्रभावित हुई.

वहीं कई रास्तों में पानी भी भर गया. मौसम विभाग ने 4 नवंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने और 60 किमी तक की तेज रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है.

रायपुर में बारिश से गर्मी और उमस से राहत
राजधानी में मंगलवार शाम को मुरासु के असर से जमकर बादल बरसे. तेज बारिश ने दिवाली खरीदारी को प्रभावित किया. बुधवार को रायपुर में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. बादलों की मौजूदगी के बावजूद तापमान में खास गिरावट की संभावना नहीं है.

रायपुर में सबसे ज्यादा तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस
पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रायपुर में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूमतम तापमान पेंड्रा रोड में 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा. 

रायपुर और बस्तर में बारिश की अधिक संभाव
IMD के मुताबिक, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर बना प्रचण्ड चक्रवाती तूफान “मुरासु” उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है. आज, 3 नवंबर 2026 को दोपहर तक यह कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और आधी रात तक एक गहन अवदाब में तब्दील हो जाएगा. हालांकि, तूफान के कमजोर पड़ने के बावजूद इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ पर पड़ सकता है. खासकर रायपुर और बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधियां ज्यादा सक्रिय रहने के आसार हैं.

गरज-चमक और तेज हवा की चेतावनी
मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. दक्षिणी छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का प्रभाव ज्यादा पड़ने की संभावना है. बस्तर सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है.

कई जिलों में बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग की ओर से बुधवार सुबह कई जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद और राजनांदगांव में बारिश के अलावा बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button