मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी के मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर दिये संदेश से मन हर्षित है

भोपाल 

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस एक नवंबर के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को प्रेषित शुभकामना संदेश के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्मन से आभार माना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री   मोदी का मध्यप्रदेश के 71 वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर प्राप्त शुभकामना संदेश से मन हर्षित है। प्रधानमंत्री के रूप में  मोदी का कार्यकाल मध्यप्रदेश के लिए निश्चित ही स्वर्णिम युग रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक वर्ग तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचा है। पीएम गति शक्ति, वंदे भारत, एक्सप्रेसवे, औद्योगिक कॉरिडोर, मेट्रो रेल एवं आधुनिक एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से प्रदेश का अधोसंरचनात्मक विकास नई ऊंचाइयां छू रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। नदी जोड़ो परियोजनाओं से सिंचाई क्षमता का विस्तार,  महाकाल लोक एवं एकात्म धाम से सांस्कृतिक विरासत का संवर्धन और चीतों के संरक्षण के प्रयास प्रदेश के विकास को नई दिशा दे रहे हैं। नि:शुल्क खाद्यान्न सुरक्षा, समान नागरिक सहिंता, नारी शक्ति वंदन, निवेश को प्रोत्साहन देने वाली नीतियां और वर्ष 2028 के सिंहस्थ की तैयारियां प्रधानमंत्री  मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश की प्रगति के महत्वपूर्ण पड़ाव हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी ने 'वी विल डू इट' और 'सप्तधारा' जैसे मंत्र देकर देश और प्रदेश की सामूहिक शक्ति को जागृत किया है। प्रधानमंत्री के इस मंत्र को अपना मिशन बनाकर हम विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश बनाएंगे।  

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button