डेली न्यूज़

PM मोदी की फोटो के साथ कथित टोना-टोटका, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

मऊ
यूपी के मऊ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के दोहरीघाट में श्मशान घाट के पास जमीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर मिली है। जिस स्थिति में पीएम मोदी की तस्वीर मिली है उसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। तस्वीर के आसपास नारियल, नींबू, लाल धागा और सिंदूर भी रखा पाया गया। नीबूं में बाकायदा सुई चुभाई गई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि, ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो और फोटो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला दोहरीघाट क्षेत्र के सरयू नदी के किनारे बने श्मशान घाट के पास का बताया जा रहा है। श्मशान घाट के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक फोटो मिली है। फोटो के आसपास नारियल, नींबू, सिंदूर और सुई जैसी चीजें दिख रही हैं जो सीधे तंत्रमंत्र की तरफ इशारा करती हैं। फोटो के आसपसा जिस तरह से इन चीजों को रखा गया है जिसे टोना-टोटका से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पीएम मोदी की फोटो के साथ इस तरह की हरकत किसने की है और इसके पीछे उसकी मंशा क्या है? इसको लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

तंत्रमंत्र करने को लेकर पीएम मोदी का फोटो वायरल
श्मशान घाट के पास पीएम मोदी की तस्वीर के साथ मिली तंत्रमंत्र की सामग्री की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। मामला पीएम मोदी से जुड़ा है तो इसको लेकर पुलिस-प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। पुलिस ने तुरंत जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष दोहरीघाट रामायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि यह हरकत किसी अराजक तत्व ने की है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

पीएम मोदी की फोटो के आसपास क्या-क्या मिला
श्मशान घाट के किनारे सड़क पर पीएम मोदी की तस्वीर रखी है। तस्वीर के चारों कोनो पर एक-एक नारियल रखा है जिसे लाल कलावे से बांधा गया है। नीचे की तरफ दोनों नारियल के बीच में कुछ नींबे रखे हैं, जो सुई से चुभोए गए हैं। फोटो के आसपास सिंदूर भी बिखरा पड़ा है। चर्चा है कि इस तरह से अक्सर टोना-टोटना के लिए ही किया जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button