छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में विश्व पोलियो दिवस पर विशेष आयोजन, रैली के साथ लगेंगे रक्तदान और हेल्थ चेकअप कैंप

रायपुर.

विश्व पोलियो दिवस 2026 के अवसर पर पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में 25 अक्टूबर रविवार को भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के अंतर्गत रायपुर के सभी रोटरी क्लब, रोट्रैक्ट क्लब और इंटरैक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी भी सहयोगी की भूमिका निभाएगी।

आयोजकों के अनुसार, जागरूकता रैली रविवार सुबह 6:45 बजे मरीन ड्राइव रायपुर से शुरू होगी। रैली जीई रोड स्थित ऑक्सीजोन गार्डन तक पहुंचेगी। यहां हनुमान मंदिर परिसर के पास विभिन्न जनजागरूकता एवं सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

रक्तदान, स्वास्थ्य जांच और क्विज प्रतियोगिता का होगा आयोजन
विश्व पोलियो दिवस के मौके पर आयोजित इस अभियान में लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियां भी होंगी। कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, क्विज प्रतियोगिता और जुंबा सत्र का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ना और पोलियो मुक्त विश्व के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके लिए रोटरी परिवार के सदस्यों के साथ आम नागरिकों, युवाओं और परिवारों से भी सहभागिता की अपील की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button