डेली न्यूज़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को गाजियाबाद दौरा

शुक्रवार को गाजियाबाद आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

-इंदिरापुरम स्थित 40 एमएलडी क्षमता वाले टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण

– डासना के सुंदरदीप कॉलेज में शिक्षक और स्नातक मतदाता सम्मेलन को करेंगे संबोधित

– 23 अक्टूबर को प्रस्तावित एमएलसी चुनाव के मद्देनजर मेरठ-सहारनपुर खंड के मतदाताओं से करेंगे संवाद

गाजियाबाद
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह इंदिरापुरम स्थित टर्शियरी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (टीएसटीपी) का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद डासना स्थित सुंदरदीप इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित भाजपा के शिक्षक और स्नातक मतदाता सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।

320 करोड़ की परियोजना से उद्योगों को मिल रहा शोधित जल
मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:10 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह इंदिरापुरम स्थित टीएसटीपी का निरीक्षण करने जाएंगे। करीब 320 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस प्लांट की क्षमता 40 एमएलडी है। यहां सीवेज के पानी को शोधित कर औद्योगिक उपयोग के योग्य बनाया जाता है। परियोजना से करीब 1,200 औद्योगिक इकाइयों को पानी की आपूर्ति की जाती है।

शिक्षक-स्नातक मतदाताओं को करेंगे संबोधित
टीएसटीपी के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:45 बजे डासना स्थित सुंदरदीप इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचेंगे। यहां भाजपा की ओर से मेरठ-सहारनपुर खंड के शिक्षक और स्नातक मतदाताओं का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button