मध्य प्रदेश

12वीं में 75%+ अंक वालों के लिए खुशखबरी! 1 सितंबर को अकाउंट में आएंगे ₹25,000

भोपाल
 मध्य प्रदेश में 1
2वीं कक्षा के होनहार छात्रों के लिए अच्छी खबर है। 1 सितंबर को पात्र छात्रों के बैंक खाते में लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25 हजार की राशि भेजी जाएगी। यह पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होगा। इस योजना का लाभ उन छात्रों को मिलेगा, जिन्होंने 12वीं की परीक्षा पहले ही प्रयास में 75% या उससे ज्यादा अंकों के साथ पास की है। इसके अलावा अच्छे नंबर पाने वाले छात्रों को स्कूटी देने की तैयारी भी चल रही है। सरकार का लक्ष्य 15 सितंबर तक स्कूटी बांटने का है।

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत इस बार करीब 80,180 विद्यार्थी पात्र हैं। राशि विद्यार्थियों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को मिलता है, जिन्होंने 12वीं की परीक्षा पहले प्रयास में 75% या उससे अधिक अंकों से पास की है।

1 सितंबर को होगी राशि ट्रांसफर
स्कूल शिक्षा विभाग 1 सितंबर को DBT के जरिए पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में ₹25 हजार ट्रांसफर करेगा। यह राशि लैपटॉप खरीदने के लिए दी जाती है। सरकार विद्यार्थियों को लैपटॉप सीधे नहीं देती। ₹25 हजार की सहायता राशि खाते में जमा की जाती है।

पहले 85% अंक जरूरी थे
मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए सहायता देने की योजना 2009-10 में शुरू हुई थी। शुरुआत में पात्रता के लिए 85% अंक जरूरी थे। बाद में सरकार ने यह सीमा घटाकर 75% कर दी। इसके बाद 12वीं में 75% या उससे ज्यादा अंक पाने वाले विद्यार्थी भी योजना के पात्र हो गए।

स्कूटी योजना पर भी काम

समीक्षा बैठक में विद्यार्थियों से जुड़ी दूसरी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी देने की योजना पर भी विभाग स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। सरकार जल्द ही स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button