लाइफस्टाइल

तोरई के क्रिस्पी पकौड़े: शाम की चाय के लिए हेल्दी और टेस्टी स्नैक रेसिपी

आपने अब तक कई तरह के पकौड़े खाए होंगे लेकिन क्या कभी तोरई का टेस्टी पकौड़ा खाया है. अगर नहीं तो आज हम आपको तोरई का टेस्टी पकौड़ा बनाना बताएंगे. खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ यह पकौड़ा नॉर्मल पकौड़ की तुलना में थोड़ा हेल्दी ऑप्शन माना जाता है. तोरई में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन A, विटामिन C और पानी पाया जाता है जो शरीर को हाइड्रेट रखने और डाइजेएशन को बेहतर बनाने में मदद करता है. यही वजह है कि इसे गर्मियों की डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है.

अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ नया, हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो तोरई के क्रिस्पी पकौड़े आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम ये पकौड़े स्वाद का मजा दोगुना कर देते हैं. आइए जानते हैं तोरई के पकौड़ घर पर आसानी से कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2-4 तोरई (पतले स्लाइस में कटी हुई)
1 कप बेसन
1/2 कप चावल का आटा
1/2 कप बारीक कटा हरा धनिया
1 छोटा चम्मच अजवाइन
1 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 छोटा चम्मच हींग
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल

तोरई के क्रिस्पी पकौड़े बनाते कैसे हैं?

  • पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले तोरई को छीलकर अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इसे पतले-पतले स्लाइस में काट लें. अब इन स्लाइस पर थोड़ा-सा नमक छिड़कें और 10–15 मिनट के लिए अलग रख दें. इससे तोरई का एक्स्ट्रा पानी निकल जाएगा और पकौड़े ज्यादा कुरकुरे बनेंगे.
  • अब एक बड़े बाउल में बेसन, चावल का आटा, अजवाइन, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हींग और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला.
  • तोरई से निकला एक्स्ट्रा पानी निकाल दें और स्लाइस को हल्का सुखा लें. अब एक-एक स्लाइस को घोल में डुबोकर गर्म तेल में डालें और दोनों तरफ से सुनहरा व कुरकुरा होने तक तल लें.
  • अब आपका तोरई  का गरमा-गरम पकौड़ा तैयार है. इस चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button