Home खेल बेंगलुरु 155 पर सिमटी, अरशद और होल्डर ने मचाया कहर

बेंगलुरु 155 पर सिमटी, अरशद और होल्डर ने मचाया कहर

18
0

अहमदाबाद  

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। बेंगलुरु के लिए देवदत्त पडिकल ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। गुजरात की ओर से अरशद खान ने तीन, जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए।

विराट कोहली और जैकब बेथल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी हुई। बेथल 5 रन ही बना सके। कोहली ने 13 गेंद में 28 रन बनाए। उन्होंने रबाडा के एक ही ओवर में लगातार 5 गेंदों पर चौके लगाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 15 गेंद में 19 रन का योगदान दिया। उनके कैच आउट पर काफी बवाल हुआ। कोहली और कोच फ्लावर मैदान के बाहर मैच आधिकारी से बहस करते दिखे। जितेश ने एक और टिम डेविड ने नौ रन बनाए। क्रुणाल ने चार और देवदत्त पडिकल 24 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए।

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला हो रहा है। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जारी सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। टीम ने आठ मुकाबले खेले हैं और 6 में जीत हासिल की है। दो मैचों में रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम को हार मिली है। वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने 8 मैच खेलते हुए चार गंवाए हैं और 4 में उसे जीत मिली है। ये दोनों टीमें लीग स्टेज में दूसरी बार भिड़ने वाली हैं, इससे पहले वाले मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया था।

गुजरात-बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here