Home लाइफस्टाइल घर पर बनाएं पौष्टिक मल्टीग्रेन रोटी, सेहत के लिए फायदेमंद

घर पर बनाएं पौष्टिक मल्टीग्रेन रोटी, सेहत के लिए फायदेमंद

30
0

 रोटी भारतीय खान-पान का अहम हिस्सा है. इसे लोग दाल, सब्जी या कड़ी के साथ खाना पसंद करते हैं. लेकिन आप हर दिन एक जैसी गेहूं की रोटी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मल्टीग्रेन रोटी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. गेहूं, बाजरा, ज्वार, मक्के और कई तरह के अनाजों को मिलाकर बनाई गई यह रोटी न सिर्फ हेल्दी होती है, बल्कि स्वाद में भी काफी टेस्टी लगती है.

इसे रोजाना खाने से डाइजेशन बेहतर होता है, शरीर में एनर्जी बनी रहती है और ओवरऑल हेल्थ भी अच्छी रहती है. आज हम आपको मल्टीग्रेन रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिससे आप इसे कम समय में आसानी से तैयार कर सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप गेहूं का आटा
1/2 कप बाजरे का आटा
1/2 कप ज्वार का आटा
1/2 कप मक्के का आटा
1/2 कप बेसन
3 टेबलस्पून देसी घी
नमक स्वादानुसार

मल्टीग्रेन रोटी बनाते कैसे हैं?
    एक बड़ा बाउल लें और उसमें गेहूं, बाजरा, ज्वार और मक्के का आटा डालकर सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
    अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें और अच्छे से मिला लें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए आटे को अच्छी तरह गूंथ लें.
    आटा गूंधने के बाद उसे कपड़े से ढककर 10 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें.
    तय समय के बाद आटे की समान आकार की लोइयां तोड़ लें.
    अब मीडियम गैस पर तवा गर्म करें. इस बीच एक लोई लेकर उसे बेल लें. तवा गर्म होने पर रोटी को तवे पर डालें और दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें.
    इस तरह आपकी मल्टीग्रेन रोटी तैयार है. इसे घी लगाकर गरमागरम सब्जी या चटनी के साथ परोसें.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here