Home राजनीतिक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से अंशुल तिवारी को बीजेपी प्रदेश सह मीडिया...

हेमंत खंडेलवाल की सहमति से अंशुल तिवारी को बीजेपी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त

87
0

भोपाल

मध्य प्रदेश बीजेपी ने एक बड़ी नियुक्ति कर दी है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद  अंशुल तिवारी को भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) भोपाल के पूर्व जिलाध्यक्ष अंशुल तिवारी को मध्य प्रदेश भाजपा का सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

अंशुल तिवारी इससे पूर्व भाजयुमो में भोपाल जिला अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। वे पार्टी के सक्रिय युवा नेताओं में से एक हैं और संगठनात्मक कार्यों में लंबा अनुभव रखते हैं। इस नियुक्ति से मीडिया विभाग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here