Home लाइफस्टाइल घर पर बनाएं इंस्टेंट दही वड़ा: आसान रेसिपी, लाजवाब स्वाद

घर पर बनाएं इंस्टेंट दही वड़ा: आसान रेसिपी, लाजवाब स्वाद

52
0

दही वड़ा सभी को पसंद होता है। लेक‍िन लोग समय कम होने के चलते इसे बनाने में ह‍िचक‍िचाते हैं। हालांक‍ि आप एक बार इंस्‍टेंट दही वड़े भी ट्राई कर सकती हैं। इसका स्‍वाद भी लाजवाब होता है।

सामग्री :

    ब्रेड स्लाइस 8 (किनारे काट लें)
    दही दो कप (फेंटा हुआ, ठंडा)
    भुना हुआ जीरा पाउडर एक छोटा चम्मच
    लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
    हरी चटनी दो बड़े चम्मच
    इमली की मीठी चटनी दो बड़े चम्मच
    नमक स्वाद अनुसार
    तेल (तलने के लिए)

विधि :

    ब्रेड स्लाइस को पानी में हल्का सा डुबोकर तुरंत निचोड़ लें।
    इसे गोल-गोल बॉल या वड़े का आकार दें।
    अब नॉन-स्टिक पैन पर हल्का तेल लगाकर इन वड़ों को शैलो फ्राई या डीप फ्राई कर लें। जब तक सुनहरे और करारे न हो जाएं।
    अब दही में स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से फेंट लें।
    दही ठंडी होनी चाहिए, तभी स्वाद अच्छा आएगा।
    अब एक प्लेट में तले हुए वड़े रखें।
    ऊपर से फेंटा हुआ दही डालें।
    फिर हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी डालें।
    ऊपर से भुना हुआ जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें।
    आप चाहें तो ऊपर से सेव और अनार के दाने डालकर भी गार्निश कर सकती हैं।
    अगर वड़े ज्यादा सॉफ्ट पसंद हैं तो तले हुए ब्रेड वड़ों को हल्के गुनगुने पानी में दो मिनट भिगोकर फिर निचोड़कर दही में डालें।
    इससे वड़े बहुत ही सॉफ्ट बनेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here