Home छत्तीसगढ पुलिस ने सड़क जाम करने के मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव...

पुलिस ने सड़क जाम करने के मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित 13 पर की एफआईआर

130
0

बलौदाबाजार

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, सुबोध हरितवाल, आकाश शर्मा समेत 13 लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव 7 महीने बाद शुक्रवार को जेल से रिहा हुए। पुलिस ने सड़क जाम करने के मामले में FIR दर्ज की है।

FIR में देवेन्द्र यादव, सुबोध हरितवाल, शांतनु झा, आकाश शर्मा, शोएब ढेबर, अतीक मेमन, फराज, फरदीन खोखर, अनवर हुसैन, शेख वसीम, नीता लोधी, बाबी पांडे, शिबली मेराज खान का नाम शामिल है। इनमें नीता लोधी भिलाई नगर निगम की पूर्व महापौर हैं। गंज थाने में BNS की धारा 126(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FIR के मुताबिक, देवेंद्र यादव के जेल परिसर से बाहर आने के बाद ये सभी नेता 500 से 600 की संख्या में सड़क पर जमा हो गए। जेल गेट के ठीक सामने कई गाड़ियां खड़ी कर दी गईं, जिससे पूरी सड़क जाम हो गई। चेतावनी दिए जाने के बावजूद किसी ने नहीं सुनी। कई यात्री बसें, आम लोग और एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं।
 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here