Public Holiday: बुधवार को छुट्टी का ऐलान, स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद

रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 26 अगस्त यानी बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसी दिन स्कूल/कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बता दें कि ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) पर्व के चलते राज्य में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। सरकार ने इसके लिए आदेश जारी किया है।
बुधवार यानी 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद(मिलाद-उन-नबी) का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, छत्तीसगढ़ सरकार ने पर्व को लेकर प्रदेशभर में छुट्टी का ऐलान किया है। इस दौरान सभी शासकीय और प्राइवेट स्कूल समेत सभी कॉलेज, सरकारी दफ्तर व बैंक बंद रहेंगे। इसे लेकर आदेश जारी हुआ है। इस दिन पूरे प्रदेश के मस्जिदों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बता दें कि मिलाद उन नबी, जिसे ईद-ए-मिलाद या बारावफात भी कहा जाता है। मुस्लिम समुदाय के महत्वपूर्ण धार्मिक अवसरों में से एक है। यह दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्म की याद में मनाया जाता है।





