Home लाइफस्टाइल कच्चे आम का टैंगी रायत,गर्मियों में ठंडक देने वाली आसान रेसिपी

कच्चे आम का टैंगी रायत,गर्मियों में ठंडक देने वाली आसान रेसिपी

22
0

 आपने कच्चे आम का अचार और चटनी तो खूब खाया होगा लेकिन क्या कभी कच्चे आम का टैंगी रायता ट्राई किया है. अगर नहीं, तो आज हम आपको इससे बनने वाले टेस्टी रायते की आसान रेसिपी बताएंगे. कच्चे आम और दही से बना यह रायता खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है. कच्चा आम विटामिन C से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है, वहीं दही डाइजेशन को बेहतर बनाता है और शरीर को ठंडक देता है.

इस रायते का स्वाद सादे दाल-चावल और पराठे के साथ और भी बढ़ जाता है. सबसे खास बात यह है कि इसे बेहद कम समय में भी आसानी से बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि कच्चे आम से रायता कैसे बनाया जा सकता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
 

इंग्रेडिएंट्स (4 लोगों के लिए)
1 कच्चा आम
1.5 कप दही
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
½ छोटा चम्मच राई
8-10 करी पत्ते
1 चुटकी हींग
1 छोटा चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार

कच्चे आम का रायता बनाते कैसे हैं?
    सबसे पहले कच्चे आम को धोकर छील लें और कद्दूकस करके अलग रख दें.
    अब एक बाउल में दही लेकर उसे अच्छे से फेंट लें और इसमें कद्दूकस किया हुआ आम डालकर मिला लें.
    इसके बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें.
    अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें हींग, राई और करी पत्ते डालकर तड़का तैयार करें.
    अब इस तड़के को रायते में डालकर अच्छी तरह मिला लें.
    इसके बाद रायते को ठंडा होने के लिए रख दें.
    जब रायता ठंडा हो जाए तो इसे लंच या डिनर में परोसें. यह रायता पूरी या सादे दाल-चावल के साथ और भी टेस्टी लगता है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here